लोकप्रिय टेलीविजन कार्यक्रम 'Kaun Banega Crorepati' में हिस्सा लेने वाली एक महिला तहसीलदार को 2.5 करोड़ रुपये के बाढ़ राहत ‘घोटाले’ में कथित संलिप्तता के आरोप में बीते दिन मध्य प्रदेश के ग्वालियर से गिरफ्तार किया गया. अधिकारियों ने बताया कि अमृता सिंह तोमर को 2021 में बड़ौदा तहसील में हुए ‘घोटाले’ के सिलसिले में गिरफ्तार किया गया. उन्होंने बताया कि अदालत में पेश किए जाने के बाद तोमर को शिवपुरी की जेल में रखा गया है. तोमर ने ‘कौन बनेगा करोड़पति’ में प्रतियोगी के रूप में 50 लाख रुपये जीते थे.